Bikaner Live

अनियमितताएं पाए जाने 6 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित


बीकानेर, 10 अगस्त। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक श्री देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि मैसर्स हरिओम मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर लिखमीदेसर गांव सांवतसर तहसील श्री डूंगरगढ़ का अनुज्ञापत्र 17 से 20 अगस्त तक 04 दिनों के लिए, मै. श्री भवानी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर वैल आड़सर का अनुज्ञापत्र 17 से 20 अगस्त 4 दिनों के लिए, मै. श्रीकृष्णा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर शेरूणा का अनुज्ञापत्र 17 से 21 अगस्त तक 05 दिवस के लिए, मै. तुलसी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर शीतल नगर रोड़ कितासर का अनुज्ञापत्र 24 से 28 अगस्त तक 05 दिवस के लिए, मैसर्स अंजनी फार्मा डूडी पेट्रोल पम्प के सामने जवाहर नगर बीकानेर का अनुज्ञापत्र 17 से 23 अगस्त 7 दिवस के लिए तथा मै. एस.के. हैल्थ केयर वार्ड नम्बर 08 भादू बास शेरूणा का का अनुज्ञापत्र 17 से 26 अगस्त तक 10 दिवस के लिए निलंबित किए गए हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!