Bikaner Live

महापौर बीकानेर के हाथों हुआ पर्यावरण प्रेमी मनी राम छरंग का सम्मान ।

महापौर बीकानेर के हाथों हुआ पर्यावरण प्रेमी मनी राम छरंग का सम्मान ।

बीकानेर
पर्यावरण के क्षेत्र में सतत अद्धभुत कार्य कर रहे नागौर जिले के पुनास निवासी और महाराष्ट्र पूना के व्यवसायी पर्यावरणविद मनी राम छरंग का आज बीकानेर आगमन पर ग्रीन संकल्प और यूथ वर्ल्ड सोशल मंच द्वारा स्वागत किया गया ।

पर्यावरण प्रेमी मनी राम छरंग को बीकानेर नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित ने श्रीफल , सम्मान पत्र और शॉल भेट कर उनके द्वारा पर्यावरण के लिए किए जा रहे उत्कृष्ठ कार्यो के लिए सम्मानित करते कहा की आप जैसे लोग हम सब के लिए प्रेरणास्रोत है ।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी श्री हेमा राम जोशी पुनास , रामेश्वर लाल जोशी, हीरा लाल जोशी,बाबू लाल जोशी , घनश्याम जोशी , यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के राष्ट्रीय सयोंजक भैरु सिंह राजपुरोहित , ग्रीन संकल्प के समन्वयक गोपाल जोशी, शिव फोटो आर्ट, मौजूद रहे और सभी ने मनी राम छरंग के कार्यो की प्रशंसा की । 
Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post