Bikaner Live

वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों ने जीते पदक
बीकानेर, 5 अक्टूबर। हनुमानगढ़ के पीलीबंगा स्थित कमाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69वीं राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष छात्र एवं छात्रा 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में बीकानेर की अदिति चौधरी ने 69 किलोग्राम भार वर्ग, मोनालिका आचार्य ने 86 किलोग्राम भार वर्ग, केशव जोशी 88 किलोग्राम भार वर्ग मे गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 88 किलोग्राम भार वर्ग 19 वर्ष में तरुण पुरी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। विजेताओं एक बीकानेर पहुंचने पर प्रशिक्षक बजरंग सुथार, फिटनेस प्रशिक्षक हनुमान पुरोहित एवं संरक्षक बद्रीप्रसाद ओझा ने स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षक श्री दीपक व्यास एवं रामप्रसाद गोदारा थे। विशिष्ट अतिथि शंकर गोदारा, चंद्र शेखर जोशी व ऐश्वर्य आचार्य थे। प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे चयन हुआ है। ये राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!