Bikaner Live

चार्ली कैफे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गतिविधियों के खिलाफ
soni

बीकानेर, 3 दिसंबर। पुलिस थाना कोटगेट वृताधिकारी वृत नगर श्री अनुज डाल आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी श्री धीरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक मय थाना टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित कैफे में अवैध रूप से बने केबिन में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 03.12.2025 को रानी बाजार पुलिस के पास स्थित पट्टी पेड़ा रोड पर चार्ली कैफे में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान अवैध केबिन हटाए गए

दबिश के दौरान चार्ली कैफे में अवैध रूप से केबिन बने हुए मिले, जिनको कटवा कर हटवाया गया। इस दौरान संचालक और 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बालकिशन भाटी, प्रभुलाल मेघवाल, वैभव झाम्ब, कुशल कोठारी, नारायण और जयदीप शामिल हैं।

थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी

थाना क्षेत्र में कैफे में अवैध रूप से कैबिन बनाकर अवैध गतिविधियां करवाने की शिकायतों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!