Bikaner Live

तत्काल टिकटों के लिए खिड़की पर ओटीपी आधारित प्रणाली लागू करने की योजना

भारतीय रेलवे आगामी दिनों में तत्काल टिकटों के लिए खिड़की पर ओटीपी आधारित प्रणाली लागू करने की योजना बना रही है। आम यात्रियों के लिए सुविधा को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा इस ओटीपी-आधारित तत्काल आरक्षण प्रणाली को प्रस्तावित किया है।

सबसे पहले, रेलवे ने जुलाई 2025 में ऑनलाइन तत्काल टिकटिंग के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण शुरू किया। इसके बाद अक्टूबर 2025 में सभी आरक्षित टिकट प्राप्त करने के पहले दिन की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ओटीपी-आधारित आरक्षण प्रणाली लागू की गई। यह दोनों पहल आम उपयोगकर्ताओं (रेल यात्रियों) द्वारा सफलतापूर्वक अपनाई गईं, जिससे आरक्षण प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित हुई।

रेलवे ने 17 नवंबर 2025 को आरक्षण काउंटरों पर ओटीपी-आधारित तत्काल आरक्षण प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया। वर्तमान में यह प्रणाली कुल 52 ट्रेनों तक विस्तारित की जा चुकी है। इस व्यवस्था के तहत, जब कोई यात्री काउंटर पर तत्काल टिकट बुक कराता है, तो आरक्षण फ़ॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। सफल ओटीपी सत्यापन के बाद ही टिकट की पुष्टि की जाती है।

आगामी दिनों में यह ओटीपी-आधारित तत्काल आरक्षण प्रणाली सभी शेष ट्रेनों पर लागू कर दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य तत्काल कोटे के दुरुपयोग को रोकना और वास्तविक यात्रियों को उच्च मांग वाले टिकटों तक बेहतर पहुँच प्रदान करना है। यह रेलवे टिकटिंग में पारदर्शिता, यात्री सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!