Bikaner Live

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद बिहारीलाल बिश्नोई का गुसांईसर आगमन गुड़ से तौल कर भव्य स्वागत किया
soni

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद बिहारीलाल बिश्नोई का गुसांईसर आगमन गुड़ से तौल कर भव्य स्वागत किया

बीकानेर। प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति के उपरांत बिहारीलाल बिश्नोई के प्रथम गुसांईसर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल–नगाड़ों की गूंज के बीच, जेसीबी से पुष्पवर्षा कर और गुड़ से तौलकर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, ज़िलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर जांगीड, भाजपा नेता कोजूराम सारस्वत, शिवरतन ओझा, कुंभाराम गोदारा, मदन दास स्वामी, पवन स्वामी, गणेश दास स्वामी, जगदीश डूडी, अशोक मारू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, साफा बाँधकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर बिश्नोई का सम्मान किया।
पूरे कार्यक्रम में भारी उत्साह और व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली।

अपने संबोधन में बिहारीलाल बिश्नोई ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए ओबीसी आयोग एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को विस्तार से रेखांकित किया

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!