Bikaner Live

विशेष योग्यजन कल्याणार्थ राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए समाजसेवी रामेश्वरलाल बिश्नोई
soni

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रामेश्वरलाल बिश्नोई की हुई आत्मीय मुलाकात
भंवर भजनावली, श्री जम्भेश्वर यथार्थ लीला अमृत प्रकाश को सर माथे लगाया मुख्यमंत्री ने
बीकानेर । अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर बीकानेर जिले के खाजूवाला तहसील स्थित दंतौर ग्राम की विशेष योग्यजन कल्याणार्थ संचालित हो रही ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य एवं संचालन के चलते भव्य समारोह में  सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के गरिमामय आतिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में यह पुरस्कार संस्था के अध्यक्ष रामेश्वरलाल बिश्नोई को श्रीमती अपर्णा अरोड़ा , अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर एवं  इकबाल खान, आयुक्त एवं संयुक्त सचिव,दिव्यांग, विशेष योग्यजन निदेशालय, राजस्थान सरकार, जयपुर द्वारा प्रदान किया गया।
यह राज्य स्तरीय सम्मान कार्यक्रम भगवत सिंह मेहता सभागार हरिश चन्द्र माथुर , राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, ओटीएस जयपुर में बुधवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्थान की गतिविधियों के बारे में सभा को अवगत कराया गया। इस दौरान रामेश्वरलाल बिश्नोई ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री राज्य सरकार जोगाराम पटेल का आभार भी व्यक्त किया। रामेश्वरलाल बिश्नोई को यह पुरस्कार संस्थान के श्रेष्ठ कार्य को फलीभूत करने पर प्रदान किया गया। मंच पर ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामेश्वरलाल बिश्नोई से संस्थान की गतिविधियों संबंधी जानकारी ली और संस्थान की कार्यप्रणाली को जान मुक्त कंठ से प्रशंषा भी की।
मुख्यमंत्री से हुई रामेश्वरलाल बिश्नोई की आत्मीय मुलाकात
ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान के अध्यक्ष रामेश्वर लाल बिश्नोई ने इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपने पिता द्वारा रचित ज्ञान से साराबोर पुस्तक भंवर भजनावली और गुरु जम्भेश्वर महाराज की श्री जम्भेश्वर यथार्थ लीला की प्रति भेंट की। जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरोधार्य करते हुए कहा कि वे इसे स्वयं अध्ययन करेंगे। वार्ता के दौरान रामेश्वरलाल बिश्नोई ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे दंतौर ग्राम पधारें और संस्थान में आकर अनुग्रहित करें। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!