Bikaner Live

बीकानेर रेंज स्पेशल टीम की दो बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार और 38 किलो डोडा पोस्त सहित कुल 4 आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त



बीकानेर, 10 दिसंबर 2025।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों, हथियारों, वांछित अपराधियों एवं संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेंज स्पेशल टीम ने आज दो महत्वपूर्ण और प्रभावी कार्रवाइयाँ अंजाम दीं। इन कार्रवाइयों में कुल 03 आरोपी अवैध हथियारों सहित तथा 1 आरोपी भारी मात्रा में डोडा–पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार घोषित किया गया है। अभियान के दौरान दो वाहन – केम्पर (RJ21 GE 8326) और स्विफ्ट कार (RJ13 CB 3197) भी जब्त की गई।



**पहली कार्रवाई – नोखा में 02 अवैध पिस्टल व 02 जिन्दा राउंड बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार**

दिनांक 10.12.2025 को बीकानेर रेंज स्पेशल टीम और थाना नोखा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नोखा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार गिरोह पर बड़ी चोट की गई। इस कार्रवाई में 02 पिस्टल और 02 जिंदा राउंड बरामद किए गए तथा 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

1. छोटूसिंह पुत्र पृथ्वीसिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी करणु रामसर, थाना पचौड़ी, जिला नागौर
2. हरिराम पुत्र दीपाराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी बामणियावाला, थाना पचौड़ी, जिला नागौर
3. सोमदत पुत्र सहीराम, उम्र 20 वर्ष, निवासी जेडी मगरा, थाना पांचू, जिला बीकानेर

आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियारों के साथ केम्पर गाड़ी RJ21 GE 8326 भी जब्त की गई।
इस सफल कार्रवाई में रेंज स्पेशल टीम के कानी. 1221 श्री सुखजोत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



**दूसरी कार्रवाई – सूरतगढ़ में 38 किलो 430 ग्राम डोडा-पोस्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार**

इसी दिन रेंज स्पेशल टीम ने थाना सूरतगढ़ शहर पुलिस के सहयोग से यमुनानगर–जामनगर एक्सप्रेसवे पर बड़ी कार्रवाई कर 38 किलो 430 ग्राम अवैध डोडा–पोस्त बरामद किया।

गिरफ्तार और फरार आरोपी –
गिरफ्तार:
श्रवणसिंह पुत्र मोहनसिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी भोजेवाला, थाना राजियासर, जिला श्रीगंगानगर

फरार:
सुखदेव सिंह पुत्र भगवानसिंह, निवासी भोजेवाला, थाना राजियासर, जिला श्रीगंगानगर

इनके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा–पोस्त के साथ स्विफ्ट कार RJ13 CB 3197 जब्त की गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!