Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय ऊँट उत्सव पर माँ उष्ट्रवाहिनी माता जी का विशेष श्रंगार
soni

नत्थूसर गेट के बाहर, बाबा रामदेव पार्क के पास स्थित पुष्करणा ब्राह्मणों की कुलदेवी माँ उष्ट्र वाहिनी माता जी मंदिर में अंतरराष्ट्रीय ऊँट उत्सव पर माताजी तथा उनकी सवारी ऊँट का विशेष श्रृंगार किया गया।
मन्दिर में आये दर्शनार्थियों एवं अंतरराष्ट्रीय सैलानियों का पंडित शांतिस्वरूप रंगा द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा मंदिर एवं ऊँट का ऐतिहासिक महत्व बताया गया। पंडित रंगा ने ऊँट के दूध से बने उत्पादनों की जानकारी दी ।
शाम को आरती के बाद सुगम संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैलानियों तथा दर्शनार्थियों को माँ के भजन सुनाए गए, जिसमें स्थानीय कलाकारों विष्णु दत्त रंगा, नवरत्न, हनुमान, गोपाल, बाबू, शंकर, महादेव एवं अनिल ने अपने भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित नमो नारायण ने ढोलक पर संगत दी।
पंडित रंगा ने अपने उद्बोधन में प्रशासन से निवेदन किया कि शहर के प्राचीन एवं एकमात्र ‘ऊँठा देवी’ नाम से प्रसिद्ध उष्ट्र वाहिनी माताजी के मन्दिर तक अंतरराष्ट्रीय सैलानियों को लाने की सुविधा प्रदान करे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का बीसवां सामूहिक विवाह समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर वधू को वितरित की ‘बरी सहित अन्य विवाह सामग्री’

Read More »

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में जागरूकता कार्यक्रमसीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बच्चों से की टीबी उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

Read More »
error: Content is protected !!