Bikaner Live

शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) को मेढ़ क्षत्रिय सोनी ट्रस्ट की भाव भरी श्रद्धांजलि


बीकानेर। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं सरल व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय श्री शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

श्री मेढ़ क्षत्रिय सोनी ट्रस्ट, मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन, रानी बाजार, बीकानेर (राजस्थान) की ओर से इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। ट्रस्ट के अनुसार, फन्ना बाबू वास्तव में अनमोल रत्न थे और बीकानेर की शान थे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष गणेश लाल सोनी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

सभी ट्रस्ट सदस्यों की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!