
नरसिंह चतुर्दशी पर बीकानेर में भक्तिमय माहौल, हिरण्यकश्यप मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
बीकानेर, राजस्थान। नरसिंह चतुर्दशी के पावन अवसर पर रविवार को बीकानेर में पारंपरिक हिरण्यकश्यप मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नत्थूसर गेट के अंदर आयोजित इस मेले में शहर व आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मेले का मुख्य आकर्षण भगवान नरसिंह द्वारा हिरण्यकश्यप वध की जीवंत झांकियां रहीं। कलाकारों ने प्रह्लाद चरित्र का प्रभावशाली मंचन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भजन-कीर्तन और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।
16 वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए स्वर्गीय भंवरलाल जी जी चुरा परिवार की ओर से बच्चों व महिलाओं में निःशुल्क आइसक्रीम, दही की लस्सी और शरबत वितरित किया गया। उनके पुत्र गौरी शंकर चुरा ने बताया कि यह सेवा उनके पिता ने शुरू की थी, जिसे परिवार निरंतर निभा रहा है।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। यह मेला बीकानेर की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।












