
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर के सभा कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी बजट की जानकारी
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर पर सोमवार (02.02.26) को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ जिसमें रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जुड़कर बजट 2026-27 की विस्तृत जानकारी दी एवं रेल की उपलब्धि के बारे में अवगत करवाया। । रेल मंत्री ने बताया कि रेल के बुनियादी ढांचे से लेकर यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रेल मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के बारे में भी अवगत कराया। रेल मंत्री ने हरियाणा एवं राजस्थान की अलग-अलग समय में वीडिओ कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़कर रेल की प्रगति के बारे में अवगत करवाया।
माननीय रेलमंत्री ने संरक्षा को रेलवे का महत्वपूर्ण विषय बताते हुए कहा कि विगत वर्षों में भारतीय रेलवे पर सरंक्षा सम्बंधित कार्यों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि संरक्षा को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ट्रेक का उन्नयन और कवच प्रणाली पर मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है।
श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेलमंत्री ने राजस्थान के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि राजस्थान राज्य बहुत बड़ा प्रदेश है और यहाँ रेलवे के विकास के लिए अनेकों कार्य प्रगति पर है। राजस्थान को रेलवे विकास हेतु वर्ष 2026-27 के बजट में 10,228 रूपए प्रदान किए गए हैं l श्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राजस्थान में रेल कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। राजस्थान में स्थित 85 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है जिनका कार्य बहुत तेजी के साथ प्रगति पर है।
रेलवे द्वारा आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने, टावर लगाने, डेटा सेन्टर स्थापित करने और आरएफआईडी डिवाइस लगाने जैसे कार्य किये जा रहे है।
प्रेस कांफ्रेंस के अंत में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने बीकानेर मंडल पर चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी, इसके अंतर्गत बताया कि बीकानेर मंडल पर 100% विद्युतीकरण हो चुका है जिस पर बीकानेर मंडल में लगभग 140 पैसेंजर ट्रेन विद्युत इंजन से चल रही है एवं लगभग 80 मालगाड़ियां विद्युत इंजन से चल रही हैं एवं शीघ्र ही पूरे मंडल में विद्युत इंजन से गाड़ियां चलेंगी।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि बीकानेर रेल मंडल पर रेल दोहरीकरण का कार्य तीव्र गति से हो रहा है, इसके अंतर्गत रतनगढ़ से दूधवाखारा खंड के मध्य 73 किलोमीटर रेल मार्ग दोहरीकृत हो चुका है एवं शेष कार्य शीघ्र ही होगा l इसके साथ ही भिवानी- मन्हेरू रेलमार्ग पर दोहरीकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है l यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए, बीकानेर रेल मंडल पर 25 सितम्बर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बाँसवाड़ा से वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल शुभारम्भ किया गया l मंडल रेल प्रबन्धक ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मंडल के 22 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य हो रहा है, जिसके अंतर्गत मंडल के 02 स्टेशनों (मंडी डबवाली व गोगामेडी) का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री जी ने 22.05.25 को कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया l
रेल प्रबंधक महोदय ने बताया कि बीकानेर रेल मंडल पर कल 22 स्टेशनों का अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्विकास का कार्य होगा, जिसमें से 15 स्टेशनों पर वर्तमान में तीव्र गति से कार्य चल रहा है एवं सात स्टेशनों पर शीघ्र पुनर्विकास का कार्य चलेगा। रेल प्रबंधक महोदय ने बताया कि बीकानेर रेलवे स्टेशन का 382 करोड रुपए की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। श्री गोविल ने बताया कि बीकनेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधाओं को लेकर प्रतिबद्ध है l
इस आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंडल रेल प्रबंधक रुपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल यातायात प्रबंधक जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वयक) अमित जैन, वरिष्ठ मंडल इंजीनीयर संकेत एवं दूर संचार सहित अनेक रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।





























