

नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में छात्राओं एवं कार्मिकों की हुई नेत्र जाँच
मौसमी बीमारियों एवं विशेष रूप से आँखों से संबंधित बढ़ती समस्याओं को ध्यान में रखते हुए श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को ए.एस.जी. हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य वक्ता डॉ. अभिजीत बेनीवाल ने छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को नेत्र स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, उनके लक्षणों तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आँखों की नियमित जाँच, उचित देखभाल एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
व्याख्यान के पश्चात ए.एस.जी. हॉस्पिटल की जाँच टीम द्वारा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तथा छात्राओं की नेत्र जाँच की गई।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने मुख्य वक्ता डॉ. अभिजीत बेनीवाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा शिविर के सफल आयोजन एवं महाविद्यालय परिवार को नेत्र स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।














