Bikaner Live

नोखा के सभी स्कूलों में गीता ज्ञान लिखित परीक्षा के पुरस्कार वितरण
soni


नोखा l नोखा में मानव प्रबोधन प्रन्यास, श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ,शिवबाड़ी  बीकानेर के तत्वाधान में आयोजित गीता ज्ञान लिखित परीक्षा मे शामिल नोखा, रोड़ा व जसरासर के सभी स्कूलों में पुरस्कार वितरण किए गए। नोखा प्रभारी पवन चांडक ने बताया कि इस बार सभी स्कूलों में 4 से 12  कक्षा तक प्रत्येक कक्षा में निर्धारित मापदंड के अनुसार प्रथम पुरस्कार स्टील की पानी की बोतल, द्वितीय में मिल्टन कम्पनी की पानी की बोतल, तृतीय में टोक्यो कंपनी की पानी बोतल व बाकी सभी को प्रोत्साहन के स्वरूप गीता ज्ञान कॉपी पुरस्कार स्वरूप वितरण किए गए। सभी शामिल स्कूलो के 309 विद्यार्थियों को गीता ज्ञान लिखित परीक्षा में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं l बालक बालिकाओं के चेहरे पर पुरस्कार प्राप्त करने से खुशी झलक रही थी। गीता स्मरण परीक्षा के निर्धारित मापदंड अनुसार पुरूस्कार स्वरूप प्राप्त रुपये भी 10 फरवरी तक सभी स्कूलो में भेज दिये जायेंगे l नोखा प्रभारी पवन चांडक व महावीर साध ने गीता ज्ञान परीक्षा में शामिल सभी स्कूलों का आभार व्यक्त किया व अगली बार ज्यादा से ज्यादा बच्चों को परीक्षा में भाग लेने की विनती की l सभी स्कूलो के गुरूजनों को सहयोग के लिए धन्यवाद व साधुवाद कहा l पुरस्कार वितरण में इंदरचंद मोदी, रामदयाल गहलोत, यश चंडक, धर्मेंद्र गहलोत, कंचन सेवग, प्रिया राठी, बजरंग पंचारिया आदि ने सहयोग किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!