Bikaner Live

राजस्थान में बिना कागज के भी होगा अस्पतालों में फ्री इलाज, स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़े ऐलान स्वागत योग्य है- सुशील कुमार यादव समाजसेवी
soni

राजस्थान में बिना कागज के भी होगा अस्पतालों में फ्री इलाज, स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़े ऐलान स्वागत योग्य है- सुशील कुमार यादव समाजसेवी
राजस्थान में बिना कागज के भी होगा अस्पतालों में फ्री इलाज, स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़े ऐलान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा किए गए समाज के हर तबके को लाभदायक होगा।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आगामी वित्त वर्ष में राजस्थान में चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी सुविधा का ऐलान किया राजस्थान की उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं की घोषणा की है. इनमें एक बड़ा ऐलान उन्होंने समाज के ऐसे लोगों के इलाज के बारे में किया है जो दस्तावेजों के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे बेबस लोगों को अब मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी.

मृतक के पार्थिव शरीर को चिकित्सालय की mortuary से सम्मानपूर्वक घर तक पहुँचाने हेतु निःशुल्क सुविधा के लिए ‘मोक्ष वाहिनी योजना’

दिया कुमारी ने अपने बजट भाषण में कहा,”ऐसे असहाय, विमंदित, लावारिस रोगी जिनके पास दस्तावेज नहीं होने की वजह से समुचित चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता उन्हें मुख्यमंत्री चिकित्सा आरोग्य योजना एवं निरोगी राज्य योजना के तहत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा.”

वित्तमंत्री ने चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि सरकार प्रयासरत है कि प्रत्येक प्रदेशवासी को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिले.

‘समृद्ध राजस्थान, स्वस्थ राजस्थान’ – कुछ प्रमुख घोषणाएं
वित्तमंत्री ने चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि साल 2047 तक ‘समृद्ध राजस्थान, स्वस्थ राजस्थान’ के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का यूनिवर्सल कवरेज देने का लक्ष्य है. इसके तहत औसत आयु को 77 साल से ज्यादा करने, तथा मातृ मृत्यु दर को घटाकर 15 प्रति लाख, और शिशु मृत्यु दर को 10 प्रति हज़ार से कम करने तथा सशक्त इमर्जेंसी सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है.

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!