Bikaner Live

सात गाँव केसरी कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का आयोजन कल


बरसिंहसर, बीकानेर – पूर्व सरपंच स्वर्गीय कानाराम जी गोदारा की स्मृति में सात गाँव केसरी कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 6 मार्च 2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय स्कूल, पंचायत भवन के सामने, बरसिंहसर में आयोजित होगी।

इस प्रतियोगिता में बासी बरसिंहसर, लालमदेसर, स्वरूपदेसर, अक्कासर, पलाना, गाढवाला, केसरदेसर जाटान और केसरदेसर बोहरान के पहलवान भाग लेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र में कुश्ती के खेल को बढ़ावा देने और युवा पहलवानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ी 7597744137 या 8560088781 पर संपर्क कर सकते हैं। विजेता पहलवानों को स्मृति चिह्न, टी-शर्ट और नगद राशि के रूप में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आयोजनकर्ता गुमानीराम गोदारा ने सभी खेल प्रेमियों और ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं और पहलवानों का उत्साहवर्धन करें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!