Bikaner Live

टाउन हॉल एवं रविन्द्र रंगमंच का किराया कम करने बाबत संगीतकला प्रेमियों का प्रतिनिधि मंडल ने की जिला कलेक्टर से मुलाकात

टाउन हॉल एवं रविन्द्र रंगमंच का किराया कम करने बाबत संगीतकला प्रेमियों का प्रतिनिधि मंडल ने की जिला कलेक्टर से मुलाकात

बीकानेर। टाउन हॉल एवं रविन्द्र रंगमंच के बढ़े हुये किराए को लेकर गुरुवार की शाम संगीतकला प्रेमियों का एक शिष्टमंडल जिला कलेक्टर से मिला। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउंडेशन रजि. शाखा बीकानेर के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गुरुवार शाम जिला कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें बढ़े हुवे किराये को तुरंत वापस लेने की गुजारिश की। जिस पर जिला कलक्टर ने शीघ्र ही इस दिशा में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में
स्वर शृंगार कल केंद्र के अध्यक्ष पूनम मोदी, संगीत कला प्रेमी कमल श्रीमाली,रामकिशोर यादव, सैयद अख्तर, दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन, विजय शंकर गहलोत, देवेश भाटी सहित अन्य कलाकार शामिल रहे। इससे पहले ज़िला कलेक्टर का संगीत कला प्रेमियों ने सांफा, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!