Bikaner Live

बीकानेर की एकता बिनानी ने 96 प्रतिशत अंक
प्राप्त कर फहराया सफलता का परचम

          सीबीएसई द्वारा विगत दिनों जारी कक्षा दसवीं के परिणामों में बीकानेर की एकता बिनानी का शानदार प्रदर्शन रहा ।  सीबीएसई द्वारा जारी इस परीक्षा परिणाम में बीकानेर की एकता बिनानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दादा-दादी प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी-सरोज बिनानी, पापा-मम्मी डॉ. राकेश-जयश्री बिनानी एवं संपूर्ण परिवार का नाम रोशन किया है ।  बीकानेर की इस छात्रा एकता बिनानी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है ।  एकता के दादा पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी एवं संपूर्ण परिवार ने इस उपलब्धि पर एकता को हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है । एकता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।
          पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने एकता का सम्मान करते हुए कहा कि यह परिणाम उसकी लगन, परिश्रम, एकाग्रता, पढ़ाई के प्रति समर्पण आदि का संयुक्त परिणाम है ।  हमें एकता पर गर्व है और आशा है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी ।
___________

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!