Bikaner Live

शनिवार को 11 प्राचीन मंदिरों में की जाएगी पुष्प रंगोली से भव्य सजावट
soni

बीकानेर स्थापना दिवस:पुष्प रंगोली कार्यशाला में सृजनात्मकता का दिखा अनूठा संगम
बीकानेर, 17 अप्रैल। नगर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देवस्थान विभाग की ओर से शुक्रवार को रतन बिहारी पार्क के रसिक शिरोमणि मंदिर परिसर में पुष्प रंगोली सज्जा कार्यशाला का आयोजन किया गया ।जिसमे शहर की प्रतिभाओं ने सृजनात्मकता का अनूठा प्रदर्शन किया। कार्यशाला संयोजक श्रीमती ज्योति स्वामी ने बताया कि कार्यशाला के दौरान कुल 51 प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे फूलों, पत्तियों एवं जैविक सामग्री से आकर्षक और पारंपरिक रंगोलियां सजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।रसिक शिरोमणि मंदिर परिसर रंगों और पुष्पों की सुगंध से सराबोर हो उठा।

श्रीमती स्वामी ने बताया कि प्रतिभागियों ने विभिन्न थीम आधारित रंगोलियां बनाईं, जिनमें पारंपरिक आकृतियों के साथ आधुनिक डिजाइनों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विशेष रूप से प्राकृतिक सामग्री के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रभावी ढंग से दिया गया।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन में उत्साह और जीवंतता का माहौल बना रहा। यह आयोजन बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत को संवारने और समाज में कला के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में उभरकर सामने आया है।

देवस्थान विभाग के सहायक निदेशक श्री गौरव सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नगर स्थापना दिवस को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाना तथा स्थानीय कला एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

*शनिवार को 11 प्राचीन मंदिरों में की जाएगी पुष्प रंगोली से भव्य सजावट*
श्री सोनी ने बताया कि शनिवार को सुबह शहर के प्रमुख प्राचीन मंदिरों—लक्ष्मी नाथजी मंदिर,राज रत्न बिहारी जी, जगन्नाथ जी, लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी, करणी माता मंदिर, एव धनि नाथ जी सहित कुल 11 मंदिरों में भव्य पुष्प रंगोलियों की सजावट की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।

कार्यशाला के आयोजन के दौरान देवस्थान विभाग के कार्मिक श्री राजेश दाधीच, श्री किशोर कुमार, श्री महेश कुमार शर्मा, श्री रितेश माली एवं श्री गोपाल आचार्य के अलावा समाज सेविका सुश्री राजकुमारी व्यास उपस्थित रही।वहीं कार्यक्रम में प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर्स श्री अमित सोनी, श्री प्रवीर तंवर, श्री आर्यन बीकानेरी, श्री अक्षय एवं सुश्री ज्योति दैया ने इस पहल को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग किया।आयोजन में लोटस डेयरी के श्री सुनीलम का भी विशेष सहयोग रहा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!