Bikaner Live

*पीबीएम अस्पताल में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, सेवादल ने भी जताई सहभागिता*

*पीबीएम अस्पताल में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, सेवादल ने भी जताई सहभागिता*

*बीकानेर।* पीबीएम अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था सुधारने और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए अनिश्चितकालीन धरने में कांग्रेस सेवादल ने भी सक्रिय सहभागिता की घोषणा की है।

धरना स्थल पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना भी सामने आई। इस बीच कांग्रेस सेवादल गांधीवादी तरीके से धरना स्थल पर मौजूद रहा और लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया।

*”जनहित में सेवादल जनता के लिए लड़ती रहेगी”*
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि दुर्भाग्य है कि आज बीकानेर जैसी जगह चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधा से भी वंचित है। उन्होंने कहा कि याद कीजिए पिछली प्रदेश सरकार का कार्यकाल, जब देश कोविड जैसी महामारी से जूझ रहा था, तब भी किसी को चिकित्सा सुविधा से वंचित नहीं रखा गया। सरकार ने हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई।

उन्होंने कहा कि उस विकट समय में भी संभाग के सबसे बड़े अस्पताल का हाल इतना बुरा नहीं था। आज हालत यह है कि सामान्य डिलीवरी जैसे बुनियादी केस में भी माताओं की जान पर बन आ रही है। अस्पताल में न तो जरूरी दवाएं हैं और न ही पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध हैं, जो बेहद शर्मनाक और भयावह है।

*”संघर्ष सफलता तक जारी रहेगा”*
कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष अनिल व्यास ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी धरोहर पीबीएम अस्पताल को वापस पटरी पर नहीं ला देते। उन्होंने कहा कि सेवादल का हर कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ इस जनसंघर्ष में अग्रिम संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा।

धरने में सेवादल के सुखदेव नाथ, एजाज पठान और घनश्याम पारीक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!