Bikaner Live

नोखा में 29 जुलाई से आयोजित होने वाले चातुर्मास की तैयारी हेतु बैठक


नोखा। यहां लाहोटी चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीपी आसू महाराज पालीवाल के घर के सामने रामेश्वरलाल (रामजी) झंवर के खुले पट्टों में होने वाले टीनशेड निर्मित स्थल पर 29 जुलाई 2026 से 21 अक्टूबर करीब 3 माह तक आयोजित होने वाले ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (दंडी स्वामी) का चातुर्मास व यज्ञ की तैयारियों को लेकर मंगलवार 9 जून की देर सांय लाहोटी चौक स्थित हनुमान मंदिर में मंदिर पुजारी एंव व्यवस्थापक जगदीश महाराज पालीवाल के सानिध्य में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद चातुर्मास स्थल सर्व सम्मति से तय किया गया। प्रहलाद मोहता ने बताया कि 24 जून को भूमि पूजन होगा। तत्पश्चात आयोजनार्थ कार्यों की सुचारू व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियों का गठन किया जाकर कार्य कर्ताओं की जिम्मेदारियाँ तय की गई। मिडिया प्रभारी इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेसनोट जारी करके बताया कि बैठक के दौरान कन्हैयालाल करवा, शिवनारायण झंवर, आसकरण भट्टड़, पुरूषोतम तापड़िया, भंवर बाहेती, शिवकरण बिश्नोई, गिरधारी पारीक, एडवोकेट किशन गोपाल चितलंगी, सुरेन्द्र भट्टड़, डा० हरीराम पेड़ीवाल, महावीर खत्री, दामोदर तिवाड़ी, रामेश्वरलाल तिवाड़ी, गोपीकिशन तिवाड़ी, जुगल तिवाड़ी, बाबूलाल चांडक, राजेन्द्रसिंह राठौड़, नेमचन्द भट्टड़, रामेश्वरलाल छीपा, रतनलाल मोदी, राधेश्याम चांडक, श्रीगोपाल मोहता, गोपाल तापड़िया, अनिल चांडक, नारायण राठी, उमेश राठी, हनुमानसिंह राज०, मदन साध सहित बड़ी तादाद में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!