Bikaner Live

रानी बाजार चौराहे पर सीवरेज समस्या से लोग परेशान, कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान


बीकानेर, 11 जून। शहर के रानी बाजार चौराहा क्षेत्र में सीवरेज लाइन चोक होने और चैंबर से लगातार गंदा पानी बाहर आने की समस्या को लेकर स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने नगर निगम आयुक्त को शिकायत सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।
लोग इसके अंदर गिरते गिरते बच रहे हे  चेंबर का ढक भी खुला पड़ा हैं । मोहल्ले वासियों ने अपने स्तर पर चेंबर के बाहर मिट्टी के कट्टे मिट्टी डालकर लोगों का बचाने का प्रयास किया हैं कि लेकिन मुख्य मार्ग होने के आवाजाही ज्यादा होने से हादसा होते-होते बच रहा है।
शिकायत में बताया गया है कि रानी बाजार चौराहे पर सीवरेज लाइन पूरी तरह चोक हो चुकी है, जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है तथा बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज चैंबर सड़क से लगभग दो फीट नीचे होने के कारण राहगीरों के गिरने का भी खतरा बना रहता है और पहले भी लोग इसमें गिर चुके हैं।

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार संबंधित कंपनी के कर्मचारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उक्त क्षेत्र का कार्य उनके दायरे में नहीं आता और इसका समाधान नगर निगम ही कर सकता है।

शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वार्ड 49 और 65 के कई नागरिकों ने अलग-अलग समय पर नगर निगम में ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

शिकायतकर्ताओं में दीपक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, दीपक नाथ, जोरावर अली और विजेन्द्र शर्मा सहित कई नागरिक शामिल हैं। सभी ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके।



Bikaner Live
🌐 www.bikanerlive.com
📱 YouTube | Facebook | Instagram | WhatsApp | X @bikanerlive
बीकानेर की हर खबर सबसे पहले

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!