Bikaner Live

राजेश पायलट की 26 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस के नेताओं ने किये पुण्य के कार्य

राजेश पायलट की 26 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने पी बी एम अस्पताल के पास मां रोटी बैंक परिसर में दूर दराज से आए मरीज के परिजनों को भोजन खिलाकर एवं मेडिकल ग्राउंड के पास गोवंश को हरा चारा देकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम बनाया इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनको याद करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव सलीम भाटी ने कहा कि राजेश पायलट ने 1971 मैं भारत-पाक युद्ध के समय उन्होंने भारतीय वायु सेवा की तरफ से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई परंतु जन सेवा की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने वायु सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति में प्रवेश किया और 1980 से भरतपुर से सांसद चुने गए उसके बाद लगातार 1984, 1991, 1996 ,से 1999 तक वे सांसद चुने गए और लगातार जन सेवा की भावना से काम करते हुए किसानों के प्रिय नेता बने ।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने उनको याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी के समय वह भूतल मंत्री रहे उत्तर पूर्व और कश्मीर दोनों राजेश पायलट की बहुत प्रिय विषय थे उन्होंने लगातार कश्मीर में सामान्य स्थिति लाने के लिए अपनी तरफ से बहुत कोशिश की  निरंतर जीवंत पर्यन्त जन सेवा में लगे रहे ।                        महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शशि कला राठौड़ ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको एक मजबूत इरादे वाला नेता बताया उन्होंने बताया की एक समय  राष्ट्रीय कांग्रेस के चुनाव में अध्यक्ष के  रूप में भी खड़े हुए थे उनकी भावना लगातार देश में जन चेतना जगाने की भावना थी।   इस अवसर पर इकबाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ शहर कांग्रेस के हाजिर खान कांग्रेस नेत्री  हबीबा चौधरी ,राज भटनागर, लक्ष्मी गुप्ता, खुर्शीदा बेगम ब्लॉक अध्यक्ष, शहनाज, पुष्पा ,रुक्मणी नायक, सरोज एवं मोहम्मद हसन अली सचिव राजीव गांधी विचार मंच, नंदलाल गहलोत शहर अध्यक्ष  अभाव अभियोग प्रकोष्ठ  गोरी शंकर गहलोत प्रदेश महासचिव अभाव अभियोग प्रकोष्ठ  ने भी राजेश पायलट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए याद याद किया।                               *नित्यानंद पारीक प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ*

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!