Bikaner Live

20 साल में पहली बार जनवरी में मानसून:पहाड़ी इलाकों में 8 फीट तक बर्फ की चादर, 14 जनवरी सबसे सर्द दिन हो सकता है

दो दशक बाद जनवरी के पहले हफ्ते में देशभर में मानसून जैसा माहौल बन गया। उत्तर के पहाड़ी राज्यों में जबरदस्त बर्फबारी हुई तो दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश। दक्षिण में जनवरी में बारिश के 100 साल तक के रिकॉर्ड टूट गए। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ … Read more

जम्मू-कश्मीर से रिपोर्ट:प्रशासन ने सेब के हजारों पेड़ों को अतिक्रमण मानकर काट दिया, 15 लाख लोगों की रोजी पर संकट

जम्मू-कश्मीर में जंगलों में रहने वाले लोग परेशान हैं। इनमें गुर्जर समुदाय भी है। पिछले साल नवंबर महीने से ही प्रशासन ने जंगलों और पहाड़ों पर अस्थाई शेड और मिट्टी के घरों में रहने वालों को निकालना शुरू कर दिया है। अतिक्रमण के नाम पर उनके ठिकानों को तोड़ा जा रहा है, बाग-बगीचे ध्वस्त किए … Read more

कोरोना देश में:जगन्नाथ पुरी में 21 जनवरी से दर्शन के लिए कोरोना रिपोर्ट जरूरी नहीं, 9 महीने बाद खोला गया है मंदिर

पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने रविवार को बताया कि 21 जनवरी से मंदिर में प्रवेश के लिए कोरोना रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। फैसला 21 फरवरी तक लागू रहेगा। कोरोना की वजह से करीब … Read more

PNB घोटाला:नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण मामले में 25 फरवरी को ब्रिटेन की अदालत सुना सकती है फैसला

वांटेड भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटिश कोर्ट 25 फरवरी को फैसला सुना सकता है। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। नीरव मोदी के भारत को प्रत्यर्पण मामले में ब्रिटेन की अदालत में अंतिम सुनवाई में बताया गया कि नीरव मोदी पोंजी जैसी एक योजना … Read more

कन्फ्यूजन दूर:सरकार ने किया साफ; 2 लाख रुपए तक की ज्वैलरी खरीदने पर नहीं देना होगा कोई डॉक्यूमेंट

\ सरकार ने कहा है कि 2 लाख रुपए तक की सोने और चांदी की खरीदारी पर ग्राहक को PAN और आधार देने की जरूरत नहीं है, यानी किसी KYC की कई अनिवार्यता नहीं है। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि बजट में 2 लाख रुपए से कम का सोना-चांदी खरीदने पर भी … Read more

पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दुबई होते हुए पाकिस्तान से वतन वापस लौटा युवक दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार; देशद्रोह का लगा आरोप

पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से हरियाणा के सोनीपत जिला निवासी युवक को गिरफ्तार करके उस पर देशद्रोह का आरोप लगाया है। आरोपी युवक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है और अभी वह सात दिन के रिमांड पर है। बताया जा रहा है कि युवक दुबई के रास्ते पाकिस्तान से लौटा है। मिली … Read more

ब्रिटेन का नया कानून:बच्चे भी बन सकेंगे जेम्स बॉन्ड; उनसे माता-पिता के खिलाफ कराई जा सकती है जासूसी

ब्रिटिश सरकार ने जासूसी कानून में बड़ा बदलाव किया है। अब वहां बच्चों को भी सीक्रेट एजेंट बनाया जा सकता है। यानी बच्चों से जासूसी कराई जा सकती है। सरकारी संस्थाएं, सेना और यहां तक कि गैंबलिंग रेगुलेटर भी बच्चों का जासूस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं माता-पिता के खिलाफ … Read more

TMC में सबकुछ ठीक नहीं:गांगुली की करीबी तृणमूल विधायक बोलीं- कुछ लोग पार्टी को दीमक की तरह खोखला कर रहे

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही। एक के बाद एक तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इसी बीच TMC विधायक वैशाली डालमिया ने पार्टी के वर्क कल्चर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोग दूसरों को काम नहीं करने दे रहे। … Read more

बंगाल की सियासत:BJP ने बंगाल के किसानों को पीएम किसान स्कीम के साथ एरियर देने का वादा किया; कुछ दिन पहले ही ममता ने स्कीम को मंजूरी दी थी

पश्चिम बंगाल में पीएम किसान स्कीम को लेकर सियासत तेज हो गई है। चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के इस स्कीम को राज्य में शुरू करने की मंजूरी दी तो भाजपा ने योजना के तहत किसानों को एरियर देने का वादा भी कर डाला। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने … Read more

लालू ने जेल मैनुअल तोड़ा:झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार; कहा- सरकार कानून से चलती है, किसी व्यक्ति से नहीं

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) के डायरेक्टर बंगले में शिफ्ट किए जाने पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की। कोर्ट ने इस मामले में जेल मैनुअल के उल्लंघन पर सुनवाई के दौरान कहा, ‘सरकार कानून से चलती है, किसी व्यक्ति से नहीं।’ कोर्ट ने कहा कि … Read more

error: Content is protected !!