Bikaner Live

TMC में सबकुछ ठीक नहीं:गांगुली की करीबी तृणमूल विधायक बोलीं- कुछ लोग पार्टी को दीमक की तरह खोखला कर रहे

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही। एक के बाद एक तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इसी बीच TMC विधायक वैशाली डालमिया ने पार्टी के वर्क कल्चर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोग दूसरों को काम नहीं करने दे रहे। ऐसे लोग दीमक की तरह पार्टी को अंदर ही अंदर खोखला कर रहे हैं।

वैशाली पूर्व BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का बेटी हैं और वर्तमान बोर्ड प्रेसिडेंट सौरव गांगुली की करीबी मानी जाती हैं। वह बाली विधानसभा से चुनाव जीतकर आईं थी।

पार्टी के अंदर कलह : वैशाली
वैशाली ने कहा कि पिछले 3-4 सालों से पार्टी में लोग एक-दूसरे को काम नहीं करने दे रहे हैं। ये ऐसे लोग हैं, जिनके दिल में कार्यकर्ताओं के लिए प्यार नहीं बचा और न ही इन्हें राज्य की जनता के भले की चिंता है। इन्हें सिर्फ अपने आप से मतलब है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में ममता सरकार के मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने दुखी होकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अब उन्हें पार्टी के लोगों के हमले का सामना करना पड़ रहा है। ये ऐसे लोग हैं, जो दूसरी पार्टियों से ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी के अंदर ही लड़ते रहते हैं। इन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी कोई लगाव नहीं है।

3 दिन पहले बंगाल के खेल मंत्री ने दिया था इस्तीफा
इससे पहले राज्य के खेल मंत्री और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने अब तक विधायकी नहीं छोड़ी है। इसे पर ममता ने कहा था कि इस्तीफा कोई भी दे सकता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post