Bikaner Live

कोरोना देश में:जगन्नाथ पुरी में 21 जनवरी से दर्शन के लिए कोरोना रिपोर्ट जरूरी नहीं, 9 महीने बाद खोला गया है मंदिर

पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने रविवार को बताया कि 21 जनवरी से मंदिर में प्रवेश के लिए कोरोना रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। फैसला 21 फरवरी तक लागू रहेगा। कोरोना की वजह से करीब 9 महीने बंद रहे मंदिर को 3 जनवरी से भक्तों के लिए खोला गया था।

ममता का ऐलान- बंगाल में भी फ्री मिलेगी वैक्सीन
पश्चिम बंगाल में भी हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ये बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी को कोरोना की वैक्सीन फ्री लगवाएगी। हमारी सरकार इसके लिए व्यवस्था कर रही है। इससे पहले बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में फ्री कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया था।

दिल्ली में पहले फेज के वैक्सीनेशन के लिए 89 साइट्स तय
दिल्ली में पहले चरण में वैक्सीनेशन के लिए 89 जगहों का चुनाव किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि सरकार ने 36 सरकारी और 53 प्राइवेट हॉस्पिटल्स को 16 जनवरी से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए चुना है। पहले फेज में सिर्फ हेल्थ वर्कर्स को ही वैक्सीन दी जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post