Bikaner Live

बंगाल की सियासत:BJP ने बंगाल के किसानों को पीएम किसान स्कीम के साथ एरियर देने का वादा किया; कुछ दिन पहले ही ममता ने स्कीम को मंजूरी दी थी
soni

पश्चिम बंगाल में पीएम किसान स्कीम को लेकर सियासत तेज हो गई है। चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के इस स्कीम को राज्य में शुरू करने की मंजूरी दी तो भाजपा ने योजना के तहत किसानों को एरियर देने का वादा भी कर डाला। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने शुक्रवार को मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो किसानों को पीएम किसान स्कीम के तहत मिलने वाली धनराशि के साथ हर किसान को 18 हजार रुपए एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।

ममता किसानों का हित नहीं चाहती थीं
विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में पीएम किसान स्कीम शुरू की थी। इसके तहत हर एक किसान को सालभर में 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। पूरे देश में इस स्कीम को लागू किया गया लेकिन ममता बनर्जी ने बंगाल के किसानों को इसका लाभ नहीं लेने दिया। अब चुनाव नजदीक आने पर वह इसे लागू कर रहीं हैं।

विजयवर्गीय ने और क्या कहा?

  • बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों को पीएम किसान स्कीम का लाभ मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वजह से राज्य में स्कीम देरी से लागू हो रही है। इसलिए भाजपा की सरकार बनने पर हर एक किसान को 18 हजार रुपए का एरियर भी दिया जाएगा।
  • ममता सरकार स्मगलिंग, खनन माफियाओं के साथ जुड़ी हुई है। भाजपा सरकार बनते ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी।
  • बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या 1.5 करोड़ से ज्यादा है। इनमें 29 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर TMC ने फर्जी मुकदमे करवा रखे हैं।
Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!