Bikaner Live

हिंदी केवल भाषा नहीं, संस्कृति का अभिमान है : डॉ. मेघना शर्मा

बीएसएनएल बीकानेर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

बीकानेर।भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत “हिंदी भाषा के ऐतिहासिक विकास चरण: वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी के प्रयोग तक” विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाप्रबंधक ओ. पी. खत्री ने की।

मुख्य वक्ता महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा रहीं। महाप्रबंधक ओ. पी. खत्री ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।

डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि सरल हिंदी के प्रयोग से भाषा के साथ जुड़ाव मजबूत होगा। उन्होंने हिंदी के ऐतिहासिक विकास, वर्तमान में उसकी उपयोगिता और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के सरल व प्रभावी प्रयोग पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदी को दैनिक कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यशाला के बाद 14 सितंबर से आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत हुई प्रतियोगिताओं – हिंदी श्रुतलेख, स्वरचित काव्य पाठ, निबंध लेखन, हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में भव्यांश चौहान, रूजल, किंजल गोस्वामी, गर्व गोठवाल, देवांश गोठवाल, मनोज चौहान, मोनिका मिनोचा, वीरेंद्र सिंह, विकास शर्मा, योगेश कुमार, श्रीनाथ पुरोहित, विकास श्योरान आदि शामिल रहे।

महाप्रबंधक ओ. पी. खत्री ने डॉ. मेघना शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उप महाप्रबंधक महेश व्यास सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।

संचालन सहायक महाप्रबंधक अजय चौधरी ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!