Bikaner Live

श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में  दिनांक 6 नवम्बर को धन तेरस से दीपोत्सव शुरू होगा
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति बीकानेर

श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में  दिनांक 6 नवम्बर को धन तेरस से दीपोत्सव शुरू होगा
( व्यवस्थाओं हेतु समिति का शिष्टमंडल अधिकारियों से मिला)
श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के कथावाचक पंडित श्री कांत व्यास तथा मुख्य पुजारी श्री नरोत्तम महाराज सेवग ने बताया कि,श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में दिनांक 6 नवम्बर  को धनतेरस से दीपोत्सव शुरू होगा ,तथा मंदिर में
धनतेरस दिनांक 06 नवम्बर,
रूप चौदस दिनांक 07 नवम्बर,
दीपावली दिनांक 08 नवम्बर
गोवर्धन पूजा तथा अन्नकूट  दिनांक 10नवम्बर ,
तथा भाई दूज दिनांक 11नवम्बर को मनाई जाएगी।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट-मंडल समिति के सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में नगर निगम बीकानेर के महापौर श्री अनिल कल्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( शहर )श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग श्री गौरव सोनी से मिला तथा  उन्हें श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में उपरोक्त त्योहारों पर सफाई व्यवस्था कराने, होमगार्ड्स नियुक्त करने, मंदिर तथा मंदिर परिसर में सुंदर लाइट डेकोरेशन करवाने तथा  समुचित पुलिस व्यवस्था की मांग की।
महापौर श्री अनिल कल्ला ने इन व्यवस्थाओं हेतु तुरंत निगम अधिकारियों को निर्देश दिये।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी
ने श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर तथा परिसर में सुंदर लाइट डेकोरेशन कराने  की जानकारी दी।

शिष्टमंडल में सीताराम कच्छावा, एस.एन.आचार्य,विनोद महात्मा, हरि प्रकाश सोनी, नरेंद्र शर्मा,आजाद पुरोहित, अनिल सोनी,हेमंत शर्मा तथा किसन लाल सैन आदि समिति के सदस्य  शामिल था
Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!