Bikaner Live

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के युवाओं की पहल को मिली जबरदस्त सफलता, खचाखच भरा रहा पंचायत भवन देर रात 12 बजे तक चला फेस्टारा नाइट एक्सपो

दिया एकजुटता व आत्मनिर्भरता का संदेश


बीकानेर। जेल रोड स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में तीन दिवसीय फेस्टारा नाइट एक्सपो का समापन रविवार को सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।  श्री ब्राह्मण स्वर्णकार अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी ने बताया कि श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास, बीकानेर द्वारा फेस्टारा नाइट एक्सपो ने समाज को आर्थिक रूप से संबंल प्रदान किया वहीं एकजुटता, टीम वर्क के भाव इस आयोजन में दिखे। समाज के युवाओं द्वारा प्रथम बार किए गए इस प्रयास की समाज के वरिष्ठजनों सहित सभी वर्गों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। समापन समारोह में विधायक जेठानन्द व्यास, उपमहापौर पंकज गहलोत, समाजसेवी रामरतन धारणिया का मुख्य आतिथ्य रहा। आयोजन से जुड़े वीरेन्द्र आर्य सोनी ने बताया कि फेस्टारा नाइट एक्सपो की खास बात यह रही कि तीनों दिन उत्साह के साथ ग्राहकों ने खरीदारी की और शहरी क्षेत्र में होने के कारण सहुलियत भी महसूस की। समापन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया वहीं सहयोगियों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया। समारोह में भगवतीप्रसाद सोनी, कन्हैयालाल सोनी, अमित सोनी, शुभम सोनी, नीलेश सोनी, गौरव सोनी, शशांक सोनी, माधुरी सोनी, एडवोकेट मनीषा आर्य (सोनी), पृथ्वी सोनी, अरुणा सोनी, सूर्यप्रकाश सोनी, शंकरलाल सोनी, चंदन सोनी, आनन्द सोनी, मनसाराम सोनी, कन्हैयालाल सोनी, राजेंद्र सोनी, इंद्रप्रकाश सोनी एवं सुरेश सोनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। फेस्टारा नाइट एक्सपो में एसके ज्वैलर्स, राजाराम धारणिया, मंडोरा क्रिएशन, एस के जैम्स एन्ड जेवेलर्स, पद्मिनी ज्वैल्स, एसएम ज्वैल्र्स एंड संस,चंद्रकला ब्रोकिंग, मंडोरा क्रिएशन डिवाइन ज्वेलरी, श्री लॉ चैम्बर, सस्ता स्टेशनरी भंडार, मीना ज, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार तीन गुवाड़ पंचायत भवन ट्रस्ट, काका बीकानेरी, सांगरी सहसहयोगी हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!