Bikaner Live

संयुक्त निदेशक कार्यालय में दीपावली की तैयारियां शुरू, परिसर को बनाया पॉलीथिन मुक्त
संयुक्त निदेशक कार्यालय में दीपावली की तैयारियां शुरू, परिसर को बनाया पॉलीथिन मुक्त

*बीकानेर।* स्थानीय संयुक्त निदेशक कार्यालय, स्कूल शिक्षा, बीकानेर संभाग में आगामी दीपावली पर्व की तैयारी के तहत पूरे कार्यालय की अच्छी तरह सफाई के साथ मां लक्ष्मी और गणेश पूजा व सजावट कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उप जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अनिल बोड़ा ने बताया कि इस दौरान स्वयं संयुक्त निदेशक *डॉ. अरुण शर्मा* ने पूरे कार्यक्रम की अगुवाई की। जबकि रामकिशोर पटेल, इला पारीक, राजश्री राठौड़, शिव पारीक, प्रभुदायल सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सजावट, सफाई और पूजा में सहयोग किया। इला पारीक ने शानदार रंगोली भी बनाई।

डॉ. अरुण शर्मा ने समस्त प्रांगण को पॉलीथिन मुक्त करने का फैसला किया और कहा कि कोई भी पॉलीथिन सामग्री उपयोग में नहीं ली जाएगी।

दीपावली पर्व तक रोजाना सुंदरता और स्वच्छता का कार्यक्रम प्रांगण में आयोजित होगा और पूरे कार्यालय को रोशनी तथा रंग-बिरंगी रंगोली आदि से सजाया जाएगा। साथ ही संभाग की सभी स्कूलों को भी इस कार्य हेतु आदेशित कर प्रेरित किया जाएगा।
Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!