Bikaner Live

देवउठनी एकादशी को होगा माली सैनी वैवाहिक समारोह, 21 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में


बीकानेर। देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 को शिव वैली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज संस्थान माली समाज का 18वां विशाल सामूहिक विवाह समारोह होने जा रहा है। माली सैनी सामूहिक वैवाहिक समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह की रौनक शुरू हो चुकी है। शनिवार को सावा सर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन एवं पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ विवाह के शुभ मुहुर्त (सावा सुझाने) का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान वर-वधू के परिजन व माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान की कोर कमेटी तथा मोहल्ला इकाइयों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सावा सर्जन कार्यक्रम में अशोक सांखला, सोहनलाल गहलोत, झंवरलाल गहलोत, गौरीशंकर गहलोत, ओमप्रकाश भाटी, आसाराम कच्छावा, राजकुमार खडगावत, हनुमान गहलोत सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह समारोह को पूर्णत: भव्य बनाने के लिए कमेटियों का गठन कर स्वागत से लेकर विदाई तक सभी दायित्वों को कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। गौरतलब है कि चौथी बार माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह समिति की कमान संभाले कन्हैयालाल भाटी समाज के वरिष्ठजनों के अनुभव तथा युवा बंधुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!