
बीकानेर, ज्ञान पंचमी पर शनिवार को जैन समाज की ओर से मुनि व साध्वीवृंद के सान्निध्य में पांच ज्ञान तथा उपकरण, आगम,कलम, कॉपी आदि की पूजा की गई तथा प्रदर्शनी लगाई गई।
श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ की ओर से महोपाध्याय भुवन चन्द्र की आज्ञानुवर्ती वयोवृद्ध साध्वी पदम प्रभा श्रीजी व सुव्रताश्रीजी ने आसानियों के चौक के रामपुरिया उपासरे में पांच ज्ञान मति, श्रुति, अवधि, मन पर्यय के व केवल ज्ञान की पूजा करवाई। उपासरे में रविवार को भी सुबह नौ बजे जेठमल राखेचा परिवार की ओर से ज्ञान पूजा करवाई जाएगी
श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ के मंत्री प्रताप सिंह रामपुरिया ने बताया कि साध्वीजी सुव्रता श्रीजी ने प्रवचन में कहा कि ज्ञान पंचमी जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण एवं पवित्र पर्व है। इस दिन शुद्ध ज्ञान (सम्यक ज्ञान), आगमों, शास्त्रों व धर्म ग्रंथों के प्रति सम्मान व अहोभाव प्रकट करें। मन के अज्ञान व अंधकार को ेमिटाकर ज्ञान की ज्योति अंतर में जलाएं । ज्ञान पंचमी की साधना आराधना करने से ज्ञानावरणीय कर्मों का क्षय होता है। जैन धर्म में पांचों इंद्रियों और मन के माध्यम से प्राप्त होने वाले ’’मति ज्ञान’, सुनकर या पढ़कर शास्त्रों से प्राप्त ’’श्रुत ज्ञान’’, देष काल की सीमाओं से परे पदाथो्रं को देखने जानने की क्षमता वाला ’’अवधि ज्ञान’, दूसरों के मन की बात जानने वाला ’’ मनः र्प्यव ज्ञान’ तथा सर्वज्ञता या पूर्ण एवं शुद्ध केवल्य ज्ञान की आराधना करें । अधिकाधिक जप, ध्यान, स्वाध्याय व उपवास आदि तप त्याग करें।
श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ के अध्यक्ष रविन्द्र रामपुरिया श्रावक-श्राविकाओं ने साध्वीवृंद के सान्निध्य में ज्ञान पंचमी की पूजा के दौरान पांच के पांच चैत्य वंदन, स्तुति व स्तवन बोले तथा स्वास्तिक व मांगलिक चिन्ह बनाकर, पांच तरह के अनाज, धूप, दीप, फल, नवैद्य आदि से पूजा की। गंवली सजाई तथा अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने विभिन्न तपस्याओं का उद्यापन किया। उपासरे में आगमांें धार्मिक ग्रंथों, उपकरणों आदि की प्रदर्शनी लगाई गई, प्रदर्शनी रविवार को भी रहेगी। प्रदर्शनी में सजाने में सोनू रामपुरिया, भारती रामपुरिया, करुणा दुग्गड़, रियां बांठिया, सौरभ राखेचा, विपुल रामपुरिया, पुजारी प्रेम रतन सेव आदि का योगदान रहा। इस अवसर पर कलम, कॉपी की प्रभावना प्रदान की गई।













