
बीकानेर। श्रीगंगानगर रोड कानासर फांटा स्थित संत भावनाथ आश्रम गौ शाला में गोपाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा।महोत्सव रविवार से मंगलवार तीन दिवस चलेगा।
आश्रम से जुड़े प्रहलाद ओझा ‘भैरूं’ ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में गौ शाला में श्रमदान,गौ सेवा संकल्प, गो कीर्ति पताका पूजन,गो महत्व पर व्याख्यान, गो पूजन, गो श्रृंगार, रंगोली,दीपमाला, गो पुष्टि यज्ञ एवं गो सेवादारों का सम्मान होगा।
गोपाल सहस्रनाम पाठ, गो स्तुति ,भजन संकीर्तन भी होगा।
ओझा ने बताया कि सोमवार को दीप प्रज्वलन एवं गो सम्मान कीर्ति पताका फहरा कर गोपाष्टमी महोत्सव का शुभारम्भ होगा।
फ्लेक्स का लोकार्पण
महोत्सव को लेकर आश्रम की ओर से एक फ्लेक्स जारी किया गया । संत भावनाथ महाराज, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ कपिल पारीक,टाटा मोटर्स के धन सिंह चौधरी,मुरली जोशी हुआ। समाज सेवी सोहन महाराज उपाध्याय,आश्रम मंदिर पुजारी विष्णु भाटी,गो शाला के सेवादार किशन गहलोत एवं मास्टर जगदीश राजपुरोहित ने फ्लेक्स का लोकार्पण किया। फ्लेक्स को आस पास के मंदिरों में लगाया जाएगा ।
संत भावनाथ महाराज ने गो सेवादारों श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की । इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों ने विचार रखे ।













