Bikaner Live

संघ के घोष से गूंज उठा जोधपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चार दिवसीय प्रांत स्तरीय घोष शिविर ‘मरु निनाद-2026’

21 जिलों के हजारों घोष वादकों ने निकाला पथ संचलन

परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने किया संचलन का निरीक्षण


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चार दिवसीय प्रांत स्तरीय घोष शिविर ‘मरु निनाद-2026’ के तीसरे दिन शिविरार्थी घोष वादकों ने जोधपुर शहर में ऐतिहासिक पथ संचलन निकाला गया ।इस दौरान जोधपुर प्रांत के 21 जिलों से आए हजारों घोष वादकों ने अपनी अद्भुत कला क्षमताओं को पेश करते हुए शहरवासियों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज 14 नवंबर 2026 दो दिवसीय दौरे पर मुंबई से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से वे सीधे लूणी क्षेत्र के शिकारपुरा स्थित श्री राजाराम आश्रम के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने पर उन्होंने संत श्री राजाराम जी महाराज की समाधि/प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
आश्रम के गादीपति महंत श्री दयाराम जी महाराज ने डॉ. भागवत का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें स्मृति चिह्न (गौ माता की प्रतिमा) भेंट कर सम्मानित किया।
 
इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक श्री निंबाराम जी, प्रान्त प्रचारक श्री विजयानंद जी, प्रान्त सह प्रचारक श्री राजेश जी, क्षेत्र कार्यवाह श्री जसवंत जी खत्री, प्रान्त संघचालक श्री हरदयाल जी वर्मा, आश्रम ट्रस्ट मंत्री श्री जोगाराम जी पटेल सहित आश्रम ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चार दिवसीय प्रांत स्तरीय घोष शिविर ‘मरु निनाद-2026’ के तहत शनिवार शाम जोधपुर शहर में भव्य घोष संचलन निकाला गया. ये संचलन तीन अलग अलग स्थानों से शाम को ठीक 4 बजे से निकाला गया. शहर के तीन अलग-अलग स्थानों से निकलने वाले संचलनों के स्वागत के लिए प्रमुख चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया. इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने जालोरी गेट चौराहे पर घोष संचलन का निरीक्षण किया और संचलन कर रहे घोष वादकों स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की .

जालोरी गेट चौराहे पर मरुधरा मातृशक्ति मंच की ओर से पथ संचलन का विशेष स्वागत किया गया. यहां राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने मारवाड़ की संस्कृति और परंपराओं की  झलक प्रस्तुत की . इस आयोजन में कुछ बहनें नवदुर्गा के स्वरूप में नजर आईं . 51 बहनें सिर पर कलश धारण कर स्वागत किया, जबकि 51 बहनों ने आरती की थाल सजाकर संचलन का अभिनंदन किया. संचलन के दौरान अहिल्याबाई होल्कर, रानी लक्ष्मीबाई और रानी अब्बक्का के वेश में सजी महिलाएं भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं.

रेलवे स्टेशन चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी की ओर से स्वामी विवेकानंद के स्वरूप में संचलन का स्वागत किया गया . सहकारी बाजार के सामने सेवा भारती और रणछोड़ मंदिर के सामने विभिन्न अखाड़ों की ओर से संचलन का अभिनंदन किया गया.

गांधी मैदान से निकलने वाले संचलन का सी रोड पर दिव्यांग प्रतिभाओं की ओर से स्वागत हुआ. जलजोग चौराहे को लघु उद्योग भारती की ओर से आकर्षक रूप से सजाया गया है. यहां शहर के उद्योगपतियों  ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया इसके अलावा 12वीं रोड चौराहे पर बीजेपी और आखलिया चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से स्वागत की तैयारियां की गई हैं.

हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों  ने भी संचलन का अलग अलग स्थानों पर विभिन्न समितियों के माध्यम से भव्य स्वागत किया । विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने संचलन पर पुष्प वर्षा भी की ।

डॉ मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों के साथ किया दोपहर का भोजन

शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम पहुंचने के पश्चात डॉ भागवत ने शिविरार्थियों से संवाद किया । उन्होंने दोपहर का भोजन भी स्वयंसेवको यानी शिविरार्थियों के साथ ही किया । दोपहर के भोजन में हलवा, गट्टे की सब्जी, हरि सब्जी, रोटी और रायता परोसा गया । स्वादिष्ट जोधपुरी गट्टे की सब्जी विशेष रूप से पसंद की गई ।

15 नवंबर को होगा शिविर का समापन

प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा के अनुसार, घोष वर्ग का समापन 15 नवंबर को श्री राजाराम आश्रम में होगा. समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे. इसके पश्चात सामूहिक सामाजिक भोज होगा . इस सामूहिक भोज में हजारों शिविरार्थी स्वयंसेवकों के साथ उनके घरवाले व जोधपुर प्रांत के स्वंयसेवक परिवार के साथ सम्मिलित होंगे .इस सामूहिक भोज के लिए  हलवाइयों की बड़ी टीम विभिन्न व्यंजन तैयार कर रही है

7 से 80 वर्ष तक के स्वयंसेवकों ने किया घोष वादन

पथ संचलन में 7 से 80 तक के स्वयंसेवकों ने घोष वादन करते हुए संचलन किया ।
75 वर्ष के बाली से आए स्वयंसेवक ने जोश के साथ पणव का वादन किया । इसी प्रकार छोटे स्वयंसेवकों ने घोष के वाद्य आनक, पणव, झांझ , झल्लरी , वंशी,वेणु , मधुरिका, तुरी, घंटी सहित अन्य प्रकार के वाद्यों का वादन किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!