Bikaner Live

अंतर संभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता बीकानेर में 1 से 4 जनवरी तक होगा, संभाग की टीमों का चयन ट्रायल बुधवार से बीकानेर में

शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल में होगा चयन ट्रायल

बीकानेर, 17 नवम्बर। कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार 13वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 जनवरी तक बीकानेर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के प्रत्येक संभाग से एक-एक तथा जयपुर मुख्यालय से एक टीम भाग लेगी।

प्रतियोगिता के लिए बीकानेर संभाग की टीमों के चयन की प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती रीना ने बताया कि चयन ट्रायल 18 एवं 19 नवंबर को शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक बीकानेर संभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने नियंत्रण अधिकारी से निर्धारित प्रोफार्मा में सूचना तैयार करवाकर नियमानुसार कार्यमुक्त होकर 18 नवंबर को सुबह 10:30 बजे शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल में अपनी उपस्थिति देंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय विभागों में नियमित नियुक्त सभी संवर्गों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेने के पात्र होंगे। वहीं विभिन्न निगमों, मंडलों एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं के कार्मिक, दैनिक वेतनभोगी, ठेका श्रमिक तथा कार्य प्रभारित एवं पुलिस विभाग के बेलदार अधिकारी-कर्मचारी प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।

*इन खेलों का होगा चयन ट्रायल*

उन्होंने बताया कि टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कबड्डी, टेनिस, क्रिकेट, बैडमिंटन और बास्केटबॉल के लिए संभाग के 105 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!