Bikaner Live

जन-मन काव्य यात्रा का तीसरा पड़ाव 29 को बारहगुवाड़ में, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार शिवराज छंगाणी को रहेगा समर्पित

जन-मन काव्य यात्रा का तीसरा पड़ाव 29 को बारहगुवाड़ में, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार शिवराज छंगाणी को रहेगा समर्पित

‘राजस्थानी साहित्यिक परंपरा और बीकानेर’ विषयक संगोष्ठी आयोजित

बीकानेर, 21 नवम्बर। जन मन काव्य यात्रा का तीसरा पड़ाव 29 नवम्बर को बारह गुवाड़ में सायं 7.15 बजे से आयोजित होगा। यह आयोजन राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थानी के मूर्धन्य साहित्यकार शिवराज छंगाणी को समर्पित रहेगा। शनिवार को छंगाणी की जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी ‘राजस्थानी साहित्यिक परंपरा और बीकानेर’ में यह निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम संयोजक इंजी. विपिन लढ्ढा ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स एवं प्रसार के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर की पारंपरिक पाटा काव्य परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से जन मन काव्य यात्रा शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक माह शहर के पाटों वाले मोहल्लों में कवि सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय कवि अपनी काव्य प्रस्तुतियां देते हैं। प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि यह यात्रा इस वर्ष सितंबर से अगले वर्ष अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इस बार शहर के आठ स्थानीय कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से बीकानेर की समृद्ध मंचीय काव्य परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!