Bikaner Live

राती घाटी युद्ध का 493 वां विजय दिवस 29 नवंबर को


राती घाटी समिति के महामंत्री ओम नारायण श्रीमाली ने बताया कि राती घाटी युद्ध का 493 वां विजय दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया जावेगा। समिति गत छत्तीस वर्ष से प्रति वर्ष यह विजय दिवस मना रही हैं।
इस विजय दिवस के अवसर पर सदैव की भांति इतिहास एवं शौर्य के राष्ट्रीय अलंकरण तथा मरुधरा के सपूतों की गो सेवा, पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन तथा सांस्कृतिक – सामाजिक क्षेत्रों में सम्मानित किया जावेगा।
साथ ही गत तीन वर्षों से दिए जा रहे स्व. श्याम आचार्य पत्रकारिता सम्मान से भी मरूवाणी को राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गरिमा प्रदान करने  वाले चयनित पत्रकार का भी सम्मान किया जावेगा।
उल्लेखनीय है कि मिगसर कृष्णा पंचमी सं. 1591 को राव बीकाजी के पोते और बीकानेर के चौथे शासक राव जैतसी ने बादशाह बाबर के पुत्र तथा गजनी और लाहौर के शासक कामरां को पराजित किया था।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!