Bikaner Live

श्री कपिल मुनि मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ के मध्य अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन


_24 एवं 25 नवम्बर को दोनों दिशाओं में चलेगी मेला स्पेशल रेलसेवा, लालगढ़, नाल एवं गजनेर स्टेशनों पर होगा ठहराव_

श्री कपिल मुनि मेले के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ के मध्य अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04739, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित मेला स्पेशल दिनांक 24 एवं 25 नवम्बर 2026 को लालगढ़ से प्रातः 05:35 बजे रवाना होकर नाल स्टेशन पर 05:50 बजे आगमन एवं 05:52 बजे प्रस्थान, गजनेर स्टेशन पर 06:10 बजे आगमन एवं 06:12 बजे प्रस्थान कर 06:50 बजे कोलायत पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04740, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित मेला स्पेशल दिनांक 24 एवं 25 नवम्बर 2026 को कोलायत से प्रातः 07:20 बजे रवाना होकर गजनेर स्टेशन पर 07:35 बजे आगमन एवं 07:37 बजे प्रस्थान तथा नाल स्टेशन पर 07:54 बजे आगमन एवं 07:56 बजे प्रस्थान कर 08:15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 12 डिब्बे होंगे। यह रेलसेवा पूर्णतः अनारक्षित रहेगी।

रेलवे द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इससे श्री कपिल मुनि मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!