
सामाजिक हलचल शुभविवाह सम्पन्न
नोखा के जाने माने समाजसेवी एव पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व हजारीमल जी खत्री धोधवत एवं उनके सुपुत्र समाज सेवी पूर्व पालिका अध्यक्ष रामकृष्ण खत्री के छोटे भाई स्व. जयनारायण – श्रीमती निर्मला देवी की सुपोत्री एवं राजेन्द्र प्रसाद – श्रीमती सीमा देवी की सुपुत्री सौ. कां. प्रियांशी का विवाह बीकानेर निवासी स्व. नथमल – श्रीमती जेठी देवी के सुपोत्र एवं जगदीश प्रसाद – श्रीमती दुर्गा देवी के सुपुत्र चि. दुर्गाशंकर मोदी बजाज के साथ नोखा में सुजानगढ़ रोड़ स्थित बागड़ी शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार 25 नवम्बर 2026 की शुभ रात्रि में गाजे बाजे सहित बड़े ही धूमधाम के साथ सम्पन्न हुवा । सरदारशहर निवासी नंदकिशोर बलेचा के परिवार ने मायरा (भात) भरा ।
इस अवसर पर दोनों पक्षों से बड़ी तादाद में सजातीय बन्धुवों, सगे संबंधियो, नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्मिकों, व्यापारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों आदि ने उपस्थित होकर वर वधु को आर्शीवाद एवं मंगलजीवन की शुभ कामनाएँ दी। दोनों पक्षों ने आगन्तुकों की आवभगत करते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। नोखा से इन्द्रचंद मोदी सहित युगपक्ष परिवार ने भी अपनी शुभ कामनाएँ दी।










