Bikaner Live

आचार्यों के चौक में दिनदहाड़े गैस टंकी चोरी, चंद मिनटों में अज्ञात चोर ने उड़ाई टंकी

बीकानेर

आचार्यों के चौक में दिनदहाड़े गैस टंकी चोरी, चंद मिनटों में अज्ञात चोर ने उड़ाई टंकी

बीकानेर। शहर के आचार्यों के चौक में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोर ने चंद मिनटों में ही घर के बाहर रखी गैस टंकी उठा ली और फरार हो गया।

कांग्रेस नेता मुकेश आचार्य ने बताया कि एनडी मॉडर्न स्कूल के सामने रहने वाले कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष योगेश आचार्य अपनी बहन को देने के लिए गैस टंकी घर के बाहर रख रहे थे।

योगेश ने गैस टंकी बाहर रखी और अंदर से चाबी लेने चले गए। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाया और गैस टंकी उठाकर ले गया।

जब योगेश आचार्य वापस बाहर आए तो गैस टंकी गायब मिली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हैरानी का माहौल है।

लोगों का कहना है कि अब तो घर के बाहर सामान रखना भी सुरक्षित नहीं रहा। दिनदहाड़े हो रही ऐसी चोरियों से मोहल्लेवासियों में दहशत है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोर को जल्द पकड़ने की मांग की है।
Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!