Bikaner Live

वार्ड 4 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक ने की 10 लाख की अभिशंसा



बीकानेर, 26 नवम्बर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री जेठानंद व्यास ने वार्ड 4 में गंगाशहर के वाल्मीकि मोहल्ले में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए की राशि की अभिशंसा विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से की है।
विधायक ने बताया कि यह भवन बनने से स्थानीय लोगों को सहूलियत होगी। विधायक ने इसके लिए जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर यह अभिशंसा की है। विधायक द्वारा यह अभिशंसा करने पर प्रेम गहलोत, शिवलाल तेजी, पार्षद जगदीश सोलंकी  हीरालाल तेजी, कानाराम धवल, रूपचंद गौरीशंकर, गणेशमल तेजी, सुमित तेजी मनफूल पंडित, राजेंद्र दिलथानिया आदि ने आभार जताया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!