Bikaner Live

गाजे बाजे से निकली परमात्मा की सवारी का दर्शन वंदन
करने जैन बहूल्य मोहल्लों में हजूम उमड़ा

बीकानेर, 26 नवम्बर। श्री जैन श्वेताम्बर महावीर स्वामी जी  का मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में सकल श्रीजैन समाज के सहयोग से पार्श्वचन्द्र सूरी दादाबाड़ी से कार्तिक पूर्णिमा की परमात्मा की सवारी गाजे बाजे से पुनः निकली। सवारी में चांदी के सिहासन पर विराजमान भगवान शांति नाथ के दर्शन वंदन करने के लिए जैन बहुल्य मोहल्लों में हजूम उमड़ गया। श्रावक-श्राविकाओं ने गंवली सजाकर, श्रीफल व नकदी भेंट चढ़ाकर परमात्मा की वंदना की। भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा (सवारी) जैन मोहल्लों से होते हुए बैदों के महावीरजी मंदिर मेंं पहुंचकर संपन्न हुई।
श्री जैन श्वेताम्बर महावीर स्वामी जी  का मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र बैद ने बताया कि परमात्मा की सवारी का ठहराव बुधवार को गंगाशहर पार्श्वचन्द्र सूरी दादाबाड़ी में रहा। जहां पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा व गौतम प्रसादी का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि जैन समाज की 27 गुवाड़ों से निकलने की वर्षों पुरानी परम्परा का निर्वहन करते मंगलवार व गुरुवार को सभी जैन समाज के गुवाड़ों से परमात्मा की सवारी निकाली गई। सवारी में शामिल श्रावकों का रजाणी डागा मोहल्ला, कोचरों का चौक सहित अनेक स्थानों पर पकौड़ी, बिस्किट, चाय व कॉफी आदि से सत्कार किया गया। भजन मंडलियों का सम्मान किया गया। कजाणी डागा मोहल्ले में साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जय चंद लाल डागा, साधुमार्गी महिला समित की राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति डागा, जीतो महिला विंग की संयुक्त सचिव भावना डागा ने तथा कोचरों के चौक में जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ के पदाधिकारियों व चौक के गणमान्य श्रावकों ने परमात्मा की सवारी का स्वागत किया।
श्री जैन श्वेताम्बर महावीर स्वामी जी  का मंदिर ट्रस्ट के मंत्री भूपेन्द्र बैद ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी सवारी में इंद्र ध्वज, दो बैंड पार्टियां, कल्पवृक्ष, स्वप्न, भगवान महावीर स्वामी के जीवन आदर्शों और संदेशों को देने वाली 6 तस्वीरें, दो ई-रिक्शों में जैन धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल गिरनार व शत्रुंज्य तीर्थ के पट चित्र, घोड़िया व ऊंट, पंचरंगी जैन ध्वज आकर्षण का केन्द्र थे।  वीर मंडल, महावीर मंडल, जैन मंडल, गौतम मंडल, आदिश्वर मंडल व कोचर मंडल की भजन मंडलियों  अनेक चौकों व मोहल्लों में ठहर कर फिल्मी एवं राजस्थानी गीतों की धुनों पर आधारित गीतों की प्रभावी प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुतियां देने वालों में कई बच्चे भी शामिल थे।
उन्होंने बताया कि पार्श्वचन्द्र सूरी दादाबाड़ी से सवारी रवाना होकर वल्लभ चौक (गोगा गेट सर्किल)े, गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर, झाबकों का मोहल्ला, रजाणी डागा, ढढ्ढों का चौक, बेगाणी चौक, कोचरों का चौक पंच मंदिर के आगे से होते हुए, सिरोहिया, डागा, सेठिया पारख मोहल्ला, कोठारी चौक, दस्साणी चौक, डागों की पिरोल, बच्छावतों का मोहल्ला, सुपारी बाजार, सट्टा बाजार, सुराणों का मोहल्ला, दफतरी-बक्शी चौक से होते हुए वापस बैदों के चौक के महावीरजी के मंदिर में पहुंची ।

—————————————————-

आचार्य प्रवर रामलालजी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि
ने किया, प्रवचन व मांगलिक आज अरिहंत भवन में
बीकानेर, 26 नवम्बर। साधुमार्गी संघ के आचार्य भगवन रामलालजी एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि सहवृति मुनियों के साथ गुरुवार को मरोठी सेठिया मोहल्ले की सेठिया कोटड़ी से अपने सहवृति मुनियों के साथ विहार कर गंगाशहर स्थित अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के केन्द्रीय कार्यालय समता भवन पहुंचे।
अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के मंत्री सुरेश बच्छावत, कोषाध्यक्ष राजेश बच्छावत, पूर्व अध्यक्ष जयचंद लाल डागा,  साधुमार्गी जैन सेवा समिति की संरक्षक सुधा रामपुरिया, कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र दस्साणी, अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद, वरिष्ठ श्रावक सुशील बैद, सुशील बच्छावत, अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा, अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति की महामंत्री प्रीति डागा, सहित बड़ी संख्या में संघ व समिति के पदाधिकारियों व श्रावक-श्राविकाओं ने जयकारा लगाते हुए सेठिया कोटड़ी से विदा किया । आचार्यश्री व उपाध्याय प्रवर ने सेठिया कोटड़ी से गंगाशहर समता भवन तक के मार्ग में मालू कोटड़ी सहित अनेक स्थानों पर अस्थाई प्रवास कर रही साध्वीवृंद के उत्तम स्वास्थ्य के साथ उतम संयम पालना का आशीर्वाद दिया।
साधुमार्गी जैन सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने बताया कि श्रावक-श्राविकाओं को आशीर्वाद देते हुए आचार्य प्रवर राम लाल जी म.सा. ने कहा कि हर काल व परिस्थिति में समता व समभाव की स्थिति में रहे। समता भाव दिखावे में नहीं  आचरण, कार्य व्यवहार में होना चाहिए  मानव जीवन का लक्ष्य समता साधना लक्ष्य चाहिए।
आचार्य प्रवर व उपाध्याय प्रवर के गंगाशहर में समता भवन पहुंचने पर गंगाशहर -भीनासर व बीकानेर के श्रावक श्राविकाओं ने स्वागत वंदन किया। इनमें दीपक सेठिया, सुनील सुराणा, निर्मल छलाणी, लूणजी सुराणा व सुरेंद्र सेठिया आदि ज्ञामिल थे। 
अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया कि शुक्रवार को गंगाशहर में चौपड़ा स्कूल के पास अरिहंत भवन में आचार्य प्रवर रामलालजी का सुबह साढ़े आठ बजे प्रवचन होगा। संभावित कार्यक्रमों में दोपहर ढाई बजे ज्ञान चर्चा व साढ़े तीन बजे मांगलिक कार्यक्रम गंगाशहर में ही होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!