
मुरलीधर व्यास कॉलोनी, वार्ड नंबर 2 में नव निर्वाचित सरपंच श्री इंदर सिंह राठौड़ के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने नवनिर्वाचित सरपंच का माल्यार्पण एवं सम्मान कर उन्हें जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रामदेव , रमणजी, जितेंद्र प्रकाश रंगा, ओम प्रकाश भाटी, अमित कुमार पारिक, मनीष पारिक, गोपाल आचार्य, ललित सेवक , दिनेश गहलोत , पवन रंगा , कृष्ण रंगा , मनीष कुमार भाटी , अजय सिंह चौहान एवं राजेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने नवनिर्वाचित सरपंच श्री इंदर सिंह राठौड़ को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।










