बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग के समएचओ बी.एल.मीणा ने बताया की आज कुल 194 कोरोना पॉजिटिव आये हैं। आज सायं में जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर में 996 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव है उनमे से हॉस्पिटल में 3 लोग भर्ती है तथा शेष सभी क्वारेंटइन है। कोरोना संक्रमण रोगियों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और लोगों में चिंता बढ़ गई है। कोरोना संक्रमित रोगियों में आया यह उछाल जिले में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की नाकामियों को स्पष्ट दर्शा रहा है। जिले में कुल 996 एक्टिव केस हो गए हैं। इसके अलावा भी कई लोग अपने स्तर पर वगैर जांच करवाए ही अपना इलाज कर रहें हैं तो कई लोग प्राइवेट में जांच करवाकर अपना इलाज करवा रहें हैं। हालांकि जाँचें प्रीतिदिन एक -दो हजार के ईर्दगिर्द ही हो रही हैं, जिसमें शनिवार को 1970 जाँचे हुई हैं। रविवार 217 पॉजिटिव आये तथा आज 194 पॉजिटिव आये हैं। । रविवार सायं की रिपोर्ट के अनुसार 4 की रिकवरी हुयी तथा 805 एक्टिव केस हैं , उनमे से 3 अस्पताल में भर्ती तथा बाकी 802 सभी होम क्वारेन्टइन है। 12 माइक्रो कंटेनमेंट जॉन बनाये गए हैं
अभी आई रिपोर्ट में कुल 138 मरीज इन क्षेत्रों से सामने आए है।




















