Bikaner Live

बीकानेर में हरियाली अमावस्या पर अनूठा आयोजन, गोबर से बनाया विशाल शिवलिंग


बीकानेर। श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के अवसर पर बीकानेर के गंगाशहर स्थित करणी माता मंदिर, नोखा रोड, नए बस स्टैंड के सामने धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार ट्रस्ट की ओर से बुधवार, 12 अगस्त 2026 को भगवान शिव के सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। हरियाली अमावस्या इस वर्ष 12 अगस्त को मनाई जा रही है। 

गोबर से तैयार किया गया विशेष शिवलिंग बना आकर्षण

आयोजन की खास बात यह है कि मंदिर परिसर में गोबर से विशाल शिवलिंग तैयार किया गया है, जिसे आकर्षक फूलों, मालाओं और धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया है। शिवलिंग के चारों ओर ॐ और स्वस्तिक के प्रतीक भी लगाए गए हैं। प्राकृतिक सामग्री से तैयार यह शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि भगवान शिव के इस विशेष शिवलिंग का मिट्टी और गोबर से श्रृंगार किया गया है। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालु परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ पहुंचकर सामूहिक रूप से शिव पूजन और रुद्राभिषेक में भाग लेंगे।

दोपहर 11:30 बजे होगा सामूहिक रुद्राभिषेक

कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त, बुधवार को दोपहर 11:30 बजे सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का पूजन करने का आह्वान किया गया है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में पंडित पुजारी करणी माता अशोक जोशी के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन की व्यवस्था अध्यक्ष मनीष जी लांबा के नेतृत्व में की जा रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!