
बीकानेर। बीकानेर शहर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ओर पूर्व शहर भाजपा जस्सुसर मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने गुरुवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से राजधानी जयपुर स्थित उनके बंगले पर मुलाकात की ओर उनकी कुशलक्षेम पूछी ।
इस अवसर पर भाजपा नेता विजय उपाध्याय ने आगामी अक्टूबर माह मे बीकानेर में राजे की होने वाली जनसभा की तैयारियां को लेकर वसुंधरा राजे की जानकारी भी दी।
क्योंकि अभी भाजपा नेता विजय उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ
बीकानेर में वसुंधरा राजे के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। वसुंधरा राजे से मुलाकात के दौरान घनश्याम लोहिया, जितेन्द्र गहलोत सहित आदि बीकानेर के भाजपाई मौजूद थे।
















