Bikaner Live

श्री राव देदाजी महाराज झुझार हलवाई सेवा समिति, बीकानेर की नई कार्यकारिणी का गठन



बीकानेर। श्री राव देदाजी महाराज झुझार हलवाई सेवा समिति, बीकानेर की आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति पिछले 30 वर्षों से देदा जी महाराज के मेले में आए सभी आगंतुकों के लिए निरंतर चाय सेवा की व्यवस्था कर सामाजिक  कार्य कर रही है और समाजहित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय योगदान देती आ रही है।

बैठक में समिति के हॉल निर्माण का महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों ने तन, मन और धन से सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया।

बैठक में निम्नानुसार नई कार्यकारिणी का गठन किया गया—

* संरक्षक: श्री रामलाल भोभरिया
श्री सोहन लाल जी कालोड
* अध्यक्ष: श्री लाला राम खुडीया
* उपाध्यक्ष: श्री कन्हैयालाल गेधर
* कोषाध्यक्ष: श्री मूलाराम लिंबा
* सचिव: श्री भगीरथ जी मंगलाव
श्री जगदीश जी गेधर
* संगठन मंत्री: श्री भंवर जी मंगलाव
श्री बस्ती राम जी मंगलाव
श्री कालू राम जी लखेसर
श्री लीलाधर जी नागा

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समय-समय पर आवश्यकतानुसार कार्यकारिणी का विस्तार एवं संशोधन किया जाएगा, ताकि समिति के सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज की एकता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान मूल चंद जी गेधर लालगढ़ ,रामनारायण जी खुड़िया , भियाराम खुड़िया ,पदमाराम खुड़िया ,भंवर लाल भोभरिया ,किशोर भोभरिया
एवम समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!