कोलायत गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवाड़ी ने आज एक दिवसीय श्री कोलायत के प्रवास के दौरान स्थानीय शाखा का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष की जिम्मेवारी डॉ वीरेंद्र नारायण पुरोहित क़ो सौपी l
तिवाड़ी ने कहा कि गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की स्थापना से ही स्व डॉ मोहन लाल जी पुरोहित का अविस्मरणीय योगदान रहा, उनकी प्रदत सेवाओं क़ो भुलाया नहीं जा सकता l वर्तमान अध्यक्ष आनंद व्यास अब बीकानेर शिफ्ट हो चुके हैं अतः उनकी जगह सचिव की जिम्मेवारी संभाल रहे वीरेंद्र पुरोहित क़ो मनोनीत किया जाता हैं l
तिवाड़ी आज आगामी 18/19 सितंबर क़ो किशनगढ़ ( अजमेर ) में होने वाले संस्था के राष्ट्रीय सम्मेलन क़ो सफल बनाने हेतु श्री कोलायत दौरे पर आये थे, उन्होंने कहा कि “हम दो हमारे एक “की मानसिकता के चलते जन संख्या असंतुलन बढ़ रहा है और हिन्दू समाज व राष्ट्र का अस्तित्व आने वाले समय में खतरे में होगा l आज समाज अपनी परम्पराओ क़ो भूल कर संस्कार विहीन होने के कारण प्रति दिन अनेक सामाजिक समस्याएं उभर कर हमें पतन की ओर धकेल रही है l उन्होंने आगे कहा कि भ्रूण हत्या घोर अपराध व महापाप के साथ क्रूरता का पाश्विक कृत्य है, हमें समाज की विक्रत सोच क़ो बदलना होगा ।












