Bikaner Live

जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी रेलसेवाओं का सरसावा स्टेशन पर ठहराव


पूर्वाेत्तर रेलवे पर शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखण्ड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिमलगुडी यार्ड में जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त के कारण निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगीः-


1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05 व 06 अगस्त 2026 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग डिब्रुगढ-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाडा नार्थ-रंगिया होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा जो दिनांक 03 अगस्त 2026 को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाडा नार्थ-नॉर्थ लखीमपुर- डिब्रुगढ होकर संचालित होगी

यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी रेलसेवाओं का सरसावा स्टेशन पर ठहराव

उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अम्बाला मण्डल के सरसावा स्टेशन पर 02 जोडी रेलसेवाओं का ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

  1. गाडी संख्या 14816, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 16.22 बजे आगमन एवं 16.23 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वही सरसावा स्टेशन पर 11.39 बजे आगमन एवं 11.40 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 23.32 बजे आगमन एवं 23.33 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 30.08.26 से 02.09.26 तक बाडमेर से प्रस्थान करेगी वही सरसावा स्टेशन पर 05.27 बजे आगमन एवं 05.28 बजे प्रस्थान करेगी।
Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!